Wednesday, December 26, 2012

करो होंसले बुलंद , आवाज बुलंद ........>>> गार्गी की कलम से

फूल बनने से पूर्व ही 
बिखर जातीं हैं कलियाँ ,
मिल जाते हैं रावण 
हर घर , हर गलियां
ना जाने कितनी लड़कियों को 
पलकों से ढँक आँखें ,
रोते देख लो ,
झेंपती, उस मासूम को 
माँ की गोद में लिपटी 
सिसकती देख लो !
झूठी इज्जत की चादर से 
घर को क्यों ढंकती हो ?
अन्यायी , निर्दयी समाज से 
क्यों डरती हो ?
विश्वास और सुरक्षा ही 
छीन ली गयी हो तब 
क्या खोने से डरती हो ?
करो संचय अपने में 
नयी शक्ति का ,
करो होंसले बुलंद , आवाज बुलंद 
करो विरोध इसका 
राम नहीं आयेंगे ,
है इन्तजार बेकार 
करना होगा तुम्हें ही 
रावण का संहार !
तब ही बच पाएंगी 
बगीचे की कलियाँ ,
बन पाएंगी सुगंध बिखेरती 
फूल , तारो ताजा 
करो होंसले बुलंद .............. करो होंसले बुलंद 

प्रिये पत्नी गार्गी की कलम से )

धन्यवाद 

13 comments:

  1. शानदार लेखन,
    जारी रहिये,
    बधाई !!!

    ReplyDelete
  2. भावो को खुबसूरत शब्द दिए है अपने.....

    ReplyDelete
  3. बहुत ही सुंदर प्रेरक प्रस्तुति,,,,

    recent post : नववर्ष की बधाई

    ReplyDelete
  4. सुन्दर प्रेरणादायी रचना..

    ReplyDelete
  5. हो विरोध इस पशु प्रवृत्ति का।

    ReplyDelete
  6. कुशासन खत्म करने के लिए खुद ही आगे आना होगा....

    ReplyDelete
  7. https://dammammoving.com/
    شركة الادهم لمكافحة الحشرات بالمنطقة الشرقية ( الجبيل - القطيف - الدمام - الخبر )

    ReplyDelete