Showing posts with label ब्लॉग लेखन. Show all posts
Showing posts with label ब्लॉग लेखन. Show all posts

Wednesday, February 22, 2012

आज मेरे ब्लॉग लेखन का दूसरा जन्म-दिन है ..... धन्यवाद देता हूँ .....>>>> संजय कुमार

आज २२ फरवरी है ! आज मेरे ब्लॉग लेखन को 2 बर्ष पूर्ण हो गए  है ! आज मैं फिर से आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूँ ! आप सभी के प्रेम और मार्ग-दर्शन से मैं अपने २ बर्ष पूरे कर पाया हूँ ! इन दो बर्षों में मैंने बहुत कुछ इस ब्लॉगजगत से सीखा है और आज भी आप सभी वरिष्ठ जनों से सीखने की कोशिश कर रहा हूँ ! मेरे बारे में , मैं कुछ बातें शेयर करना चाहता हूँ ! मैं मध्य-प्रदेश के एक छोटे से शहर " शिवपुरी " का रहने वाला हूँ ! उम्र ३2 साल , पेशा " शेयर मार्केट" में कार्यरत  , पिछले १५  बर्षों से मैं इस मार्केट से जुड़ा हुआ हूँ ! इन १५  बर्षों में मैंने इस मार्केट में बहुत उतार चढ़ाव देखे है ! ठीक उसी प्रकार अपने जीवन में भी ! मेरे परिवार में माता-पिता , भाई ,  मेरी पत्नि गार्गी और  दो पुत्र प्रथम " देव " एवं द्वितीय " कुणाल " हैं ! मेरी पत्नि गार्गी भी बहुत अच्छा लिखती हैं ! लेखन की अच्छी समझ उन्हें  है , जिसका प्रमाण उन्होंने कई बार मेरे ब्लॉग पर आकर अपनी कविताओं के रूप में दिया है ! मेरे ब्लॉग पर उनकी कई कवितायेँ मैंने पोस्ट की है ! जिस पर आप सभी की टिप्पणियां और मार्ग-दर्शन और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करती हैं ! आज के व्यस्त और भागमभाग भरे माहौल में पूरा समय कार्य क्षेत्र और घर-परिवार की जरूरतें पूरी करने में ही निकल जाता है ! फिर भी  समय मिलते ही ब्लॉग जगत में अपनी उपस्थिति दर्ज करा देता हूँ ! अब लेखन की भूख और बढ़ती जा रही है ! नये -नये विषय तलाशना ,  अपने आस-पास के माहौल , गतिविधियों और हालातों पर नजर रखना , कि , कहीं कोई विषय छूट ना जाए ! मुद्दों को उठाना , विचार करने योग्य , संदेशात्मक पोस्ट आप सभी के समक्ष प्रस्तुत करना , यही उद्देश्य रहता है ! किन्तु कुछ दिनों से मैं ये महसूस कर रहा हूँ कि अब ब्लॉग जगत में लोगों की सक्रियता कम  हो गयी है ! ज्यादातर की सक्रियता " फेसबुक " पर हो गयी है ! जिस कारण से पोस्ट पढ़ने वाले और टिपण्णी देने वालों की संख्या कम हो गयी है ! फिर भी मैं लिखता रहूँगा  क्योंकि लिखना अब जुनून बन गया है ! जब तक मुझे आप सभी साथियों  का मार्ग-दर्शन ,स्नेह एवं प्यार मिलता रहेगा , तो मेरा होंसला भी लिखने के लिए बढ़ता रहेगा !  आज भी आप सभी के मार्ग-दर्शन से कुछ अच्छा लिखने की कोशिश करता रहता हूँ !
आज मेरे ब्लॉग लेखन को २  बर्ष पूर्ण हो गए  है ! सोचा क्यों ना आप सभी का धन्यवाद किया जाए ! मैं उन सभी को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने मेरे लेखन की तारीफ़ की उसको सराहा , उन सभी को धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मेरे लेखन पर कोई प्रतिक्रिया  नहीं की  , उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ जो मेरे ब्लॉग पर एक बार भी आये ! मैं सभी बरिष्ठ जनों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन चाहता हूँ जिससे की मैं आगे और भी बहुत कुछ सीख सकूँ ! आप सभी के प्रेम और स्नेह के बशीभूत होकर  ही मैं आज लिख पाता हूँ ! 
मैं  धन्यवाद करना चाहता हूँ  आप सभी का , मैं आभार प्रकट करता हूँ , मेरे सभी ब्लोगर्स साथियों का , सभी बरिष्ठजनों का बहुत बहुत धन्यवाद ..

धन्यवाद



संजय कुमार  चौरसिया 
शिवपुरी  ( मध्य-प्रदेश )