Saturday, February 27, 2010

आई रे आई होली है आई,

आई रे आई होली है आई
मन मैं उमंग लेके तरंग, अपनों के संग होली के रंग
होली के रंग जीवन के रंग, खेलें होली हम संग संग
खेलें होली हम सब ऐसे , न पड़े रंग मैं भंग
आई रे आई होली है आई .......

आया है दिन रंगने -रंगाने का, झूमने और गाने का
यह पर्व है रंगों का , खुशियों का उमंगों का

रूठों को मनाने का, दुश्मन को भी गले लगाने का
यह पर्व है भाईचारे का ना हिन्दू का ना मुस्लिम का
ना सिख का ना ईसाई का, यह पर्व है भाई-भाई का
आई रे आई होली है आई ..........

हरा रंग हरियाली का, पीला रंग खुशहाली का
काला रंग करता विरोध, लाल रंग देता उमंग
गुलाबी रंग बिखेरे गुलाबी छटा, और नीला आसमानी घटा
इन्द्रधनुष के रंग हैं सारे, किसी एक के नहीं हम सब के हैं प्यारे
क्योंकि हर रंग कुछ कहता है,

खाए होंगे तुमने पीजा और बर्गर और चाइनीज व्यंजन
खाके देखो माँ के हाँथ की गुजिया, याद आ जायेगा वो वचपन
आज भी दिल करता है , बही गुजियाँ खाने का, माँ का लाढ पाने का
अब आगये अंग्रेजी व्यंजन और छुटता जा रहा हमारा वचपन
आई रे आई होली है आई ................
Wishing you and your family a joyous and colourful Holi !

3 comments:

  1. kya mast gana likha hai aapne, ekdam holimay kar diya koi kasar baaki na rahi.. angrezi khane wali baat ekdam durust hai.. sach kah diya..

    ReplyDelete
  2. इस बार रंग लगाना तो.. ऐसा रंग लगाना.. के ताउम्र ना छूटे..
    ना हिन्दू पहिचाना जाये ना मुसलमाँ.. ऐसा रंग लगाना..
    लहू का रंग तो अन्दर ही रह जाता है.. जब तक पहचाना जाये सड़कों पे बह जाता है..
    कोई बाहर का पक्का रंग लगाना..
    के बस इंसां पहचाना जाये.. ना हिन्दू पहचाना जाये..
    ना मुसलमाँ पहचाना जाये.. बस इंसां पहचाना जाये..
    इस बार.. ऐसा रंग लगाना...
    (और आज पहली बार ब्लॉग पर बुला रहा हूँ.. शायद आपकी भी टांग खींची हो मैंने होली में..)

    होली की उतनी शुभ कामनाएं जितनी मैंने और आपने मिलके भी ना बांटी हों...

    ReplyDelete
  3. रा रंग हरियाली का, पीला रंग खुशहाली का
    काला रंग करता विरोध, लाल रंग देता उमंग
    गुलाबी रंग बिखेरे गुलाबी छटा, और नीला आसमानी घटा
    इन्द्रधनुष के रंग हैं सारे, किसी एक के नहीं हम सब के हैं प्यारे
    क्योंकि हर रंग कुछ कहता है,
    bahut sunder.
    happy holi.........

    ReplyDelete