Showing posts with label नव-बर्ष. Show all posts
Showing posts with label नव-बर्ष. Show all posts

Tuesday, December 31, 2013

नव-बर्ष हम सभी के लिए शुभ-मंगलमय हो ( Happy New Year 2014 ) …… >>> संजय कुमार

सर्व-प्रथम सभी  साथियों को एवं परिवार के सभी सदस्यों को नवबर्ष 2014 की हार्दिक बधाई , ढेरों अनेकों शुभ-कामनाएं ! आने वाला बर्ष आप सभी के जीवन में नयी उमंग-तरंग और ढेर सारी खुशियाँ लेकर आये ! आप सभी परिवार सहित स्वस्थ्य रहें, मस्त रहें , एवं सफलता के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचे ! गुजरे साल के अच्छे और  खुशनुमा पलों को याद कर , बुरे वक़्त को भुलाकर , आने वाले नवबर्ष २०१४ का स्वागत करें  ! अच्छे पलों को याद करते हुए आगे बढ़ें जो हमें उत्साहित करते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं ! हमें अपनी पिछली गलतियों से सबक लेना होगा , अपनी भूलों को सुधारना होगा , अपने अनुभवों और ज्ञान को बांटना होगा , आने वाले बर्ष में सफलता अर्जित करने के लिए तत्पर रहना होगा , आदर्श स्थापित करना होंगे कदम - कदम पर चुनौतियाँ हमारा रास्ता रोकेंगी और हमें उनका सामना और समाधान बड़ी ही सूझ-बूझ और कड़े परिश्रम से करना  होगा ! हमें अपने आपको पूर्ण बनाने के लिए , व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए हमें अपने जीवन में अपने कुछ सिद्धांत बनाने होंगे और उन पर सिद्धांतों का पालन करने के लिए पूर्ण  ईमानदारी के साथ द्रण रहना होगा ! आज हमारे देश में जो हालात हैं , हम जिस वातावरण में अपना जीवन-यापन कर रहे हैं वहां पर अब हमें ज्यादा सतर्क , सचेत और होशियार रहना होगा तभी हम सब सलामत और सुरक्षित हैं ! 


आप सभी परिवार सहित इस नव-बर्ष २०१४  का स्वागत कीजिये , 

एक बार फिर से आप सभी को नवबर्ष की ढेरों -अनेकों शुभ-कामनाएं 

धन्यवाद 

संजय कुमार & गार्गी चौरसिया 
देव & कुणाल  

Friday, December 30, 2011

स्वागत ..... स्वागत.... स्वागत २०१२ , नवबर्ष की ढेरों - अनेकों शुभ-कामनाएं ....>>>> संजय कुमार

सर्व-प्रथम सभी ब्लौगर साथियों को एवं परिवार के सभी सदस्यों को नवबर्ष की हार्दिक बधाई , ढेरों अनेकों शुभ-कामनाएं ! आने वाला बर्ष आप सभी के जीवन में नयी उमंग-तरंग और ढेर सारी खुशियाँ लेकर आये ! आप सभी परिवार सहित स्वस्थ्य रहें, मस्त रहें , एवं सफलता के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचे ! गुजरे साल के अच्छे खुशनुमा पलों को याद कर , बुरे वक़्त को भुलाकर इस आने वाले नवबर्ष का स्वागत करना होगा ! हम अपने बीते बर्ष के उन अच्छे पलों को याद करते हुए , वो पल जो हमें उत्साहित करते हैं , जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं , उन पलों को याद करते हुए आगे बढ़ना है , ना की उन पलों को याद करना है जो हमें हतोत्साहित करें , हमें आगे बढ़ने से रोकें ! हमें अपने सिद्धांतों पर ईमानदारी के साथ द्रण रहना है !


आज मैं कृतज्ञ हूँ आप सबका , आज मैं शुक्र गुजार हूँ आपका , आप सभी ने जो प्रेम-स्नेह , मार्ग-दर्शन मुझे दिया है वह मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूलूंगा , जो स्नेह इस ब्लॉगजगत से मिला शायद ही कहीं और से मिला हो आप सभी यह प्रेम-स्नेह एवं मार्ग-दर्शन मुझ पर ऐसे ही बनाये रखें ! मैं इस नवबर्ष में आपके समक्ष कुछ अच्छा लिखने की पूरी कोशिश करूंगा !


आप सभी परिवार सहित इस नव-बर्ष २०१२ का स्वागत कीजिये


एक बार फिर से नवबर्ष की ढेरों -अनेकों शुभ-कामनाओं सहित


धन्यवाद


संजय कुमार चौरसिया & गार्गी चौरसिया


देव & कुणाल